Sambhal: तेजाब से झुलसी तीन वर्षीय मासूम, हालत गंभीर। 

थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय मोहल्ले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय बच्ची अक्सा नूर तेजाब की

By INA News Desk
Dec 8, 2025 - 18:19
51 Views
Sambhal: तेजाब से झुलसी तीन वर्षीय मासूम, हालत गंभीर। 
तेजाब से झुलसी तीन वर्षीय मासूम, हालत गंभीर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय मोहल्ले में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय बच्ची अक्सा नूर तेजाब की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता इरफान ने घर में जाम पाइप साफ करने के लिए तेजाब की एक बोतल मंगाई थी। बच्चों के खेल में बोतल टूट गई, जिससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

दोपहर के समय बच्ची घर की छत में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह उसी जगह पहुंच गई जहां तेजाब की बोतल रखी थी। अचानक बोतल टूट गई और तेजाब जमीन पर फैल गया। मासूम अक्सा नूर उसके संपर्क में आ गई और देखते ही देखते उसके शरीर का एक हिस्सा तेजाब से झुलस गया। बच्ची की दर्दनाक चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बच्ची की झुलसन काफी गंभीर है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर तुरंत उच्च चिकित्सालय के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ले में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने घरों में खतरनाक रसायन और एसिड को सुरक्षित रखने की सलाह दी है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और परिवार उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहा है।

Also Read- Sambhal: भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस, संविधान बचाने का लिया संकल्प।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow