यूपी के सभी जिलों में आयोजित होगा 'तिरंगा संगीत समारोह', राष्ट्र भक्ति गीतों पर संगीतमय प्रस्तुतियों की तैयारी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित होगा तिरंगा संगीत समारोह। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा प्रदेश, जानें पूरी योजना।

Aug 6, 2026 - 21:56
 0  4
यूपी के सभी जिलों में आयोजित होगा 'तिरंगा संगीत समारोह', राष्ट्र भक्ति गीतों पर संगीतमय प्रस्तुतियों की तैयारी

उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का माहौल बनाने और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक रूप से आयोजित करने की तैयारी की गई है। इस अभियान के तहत राज्य भर में लगभग 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 75 जिलों में भव्य 'तिरंगा संगीत समारोह' (तिरंगा कॉन्सर्ट) का आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय और नामचीन कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

राजधानी लखनऊ में इस संगीत समारोह के लिए 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल और लुलु मॉल जैसे प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन आयोजनों में स्कूलों के बच्चों, पुलिस बल और सेना के बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीतों, वंदे मातरम और संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम और विभिन्न युद्धों में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

नागरिकों और युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायत और जनपद स्तर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और शिक्षण संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के अनिवार्य प्रसारण के साथ-साथ पूरे प्रदेश में तिरंगा मेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

Also Click : योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट: 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास के लिए 10 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow