UP: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 09 जुलाई को जनपद मैनपुरी में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होगे। 

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 09 जुलाई, 2025 को सुबह 09ः00 बजे सैनिक स्कूल, मैनपुरी में आयोजित ...

By INA News Desk
Jul 8, 2025 - 20:39
59 Views
UP: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 09 जुलाई को जनपद मैनपुरी में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होगे। 
जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 09 जुलाई, 2025 को सुबह 09ः00 बजे सैनिक स्कूल, मैनपुरी में आयोजित वृक्षारोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इसके उपरांत पूर्वान्ह 10ः30 बजे उझैया फकीरपुर, मैनपुरी में भी आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण तथा वनावरण में वृद्धि करने के लिए 09 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए है। गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम एक  महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न विभागों को अलग-अलग वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए है। यह अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

Also Read- UP: योगी सरकार के शिक्षुता प्रशिक्षण को लेकर बढ़ा आकर्षण, 5 वर्षों में चार गुना बढ़ी अभ्यर्थियों की संख्या।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow