Lucknow: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के

Dec 31, 2025 - 18:20
27 Views
Lucknow: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं। 
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि यह वर्ष प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य, शांति और प्रगति का संदेश लेकर आए तथा समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को और सशक्त करे।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि नया साल प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जन सहयोग और सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा, और नववर्ष नई संभावनाओं व उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में कोर्स कोआर्डिनेटरों की भर्ती में गड़बड़ी पर राज्यमंत्री असीम अरुण का सख्त एक्शन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow