पौष पूर्णिमा स्नान पर्व एवं मकर संक्रांति प्रथम अमृत स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें पार्किंग मैप के बारे में

मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उल्लेखनीय है कि संगम मेला क्षेत्र में जाने के लिए प्रवेश मार्ग जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क से एवं निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित है। प्रमुख स्नान पर्व...

By INA News Desk
Jan 12, 2025 - 23:25
44 Views
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व एवं मकर संक्रांति प्रथम अमृत स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें पार्किंग मैप के बारे में

सार-

  • मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित
  • संगम मेला क्षेत्र में जाने के लिए प्रवेश मार्ग जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क एवं निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित
  • प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए रहेगा बन्द

By INA News Maha Kumbh Nagar.

पौष पूर्णिमा/ मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके अनुसार, मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उल्लेखनीय है कि संगम मेला क्षेत्र में जाने के लिए प्रवेश मार्ग जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क से एवं निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित है। प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए बन्द रहेगा।

निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकेंगे वाहन
 
जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां पार्क किया जा सकेगा-
    
 1- चीनी मिल पार्किंग 
 2- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
 3- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग 
4- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन इन पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। 

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां पार्क किया जा सकेगा-
 
1- महुआ बाग थाना झूसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
2- सरस्वती पार्किंग झूसी रेलवे स्टेशन
3- नागेश्वर मंदिर पार्किंग 
4- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग 
5- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन इन पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग  से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहनो को यहां किया जा सकेगा पार्क-

1- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी 
2- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख 
3- ओमेंक्स सिटी पार्किंग 
4- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

 रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां करें पार्क-

1- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार 
2- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी 
3- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
4- मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा

रीवा-बांदा-चित्रकूट से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग होकर अरैल बाँध से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे 

कानपुर-कौशांबी की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां किया जाएगा पार्क-

1- काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग 
2- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान
3- पार्किंग दधिकांदो मैदान पार्किंग
 पार्क कराया जाएगा 

कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां करें पार्क-

1- गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग
3- नागवासुकी पार्किंग 
4- बक्शी बाँध कछार पार्किंग 
5- बड़ा बागड़ा पार्किंग 01/02/03
6- आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल नवास की मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था-

1- शिव बाबा पार्किंग 
पार्किंग में पार्क कराया जाएगा
 
अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहन को खड़ा करके संगम लोवर मार्ग से पैदल  मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं के लिए ये होगा मार्ग-

1. संगम आने का पैदल मार्ग- संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जी०टी० जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे।

2. संगम से वापसी का पैदल मार्ग- संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इण्टर लाकिंग वापसी मार्ग त्रिवेणी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement