Sambhal News: यातायात पुलिस ने हेलमेट बांटे, फूल देकर किया सम्मानित, 280 किए चालान। 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस ने जगह जगह चेकिंग कर लोगों को जागरूक करने के साथ हेलमेट बाँटकर नियम से चलने वाले....

Jan 16, 2025 - 20:14
58 Views
Sambhal News: यातायात पुलिस ने हेलमेट बांटे, फूल देकर किया सम्मानित, 280 किए चालान। 

उवैस दानिश, 

सम्भल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस ने जगह जगह चेकिंग कर लोगों को जागरूक करने के साथ हेलमेट बाँटकर नियम से चलने वाले चालको को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया वहीं ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चेकिंग के साथ नियम का पालन न करने वाले 280 लोगो के चालान किए गए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के दिशा निर्देशन में सीओ यातायात गणेश गुप्ता, पीटीओ योगेश यादव और प्रभारी यातायात प्रमोद मान ने इस्लामनगर चौराहे पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बाइक पर सवार व्यक्तियों को हेलमेट वितरित किए तथा अन्य वाहन चालक जो सीटबेल्ट या हेलमेट का प्रयोग करते मिले उन्हें गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सम्भल तिराहा बहजोई पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चेकिंग की गई और एम वी एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। कस्बा चंदौसी में यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने  ट्रैक्टर ट्रॉली इत्यादि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए तथा रोड पर खड़े वाहनों के नो पार्किंग के चालान किए।

Also Read- Maha Kumbh 2025: मुख्य सचिव और डीजीपी उत्तर प्रदेश ने महाकुम्भ की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा।

इसके पश्चात यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने चौधरी सराय सम्भल से अतिक्रमण को हटाया और रोड पर खड़े वाहनों को हटाकर उनके नो पार्किंग के चालान किए और ट्रैक्टर ट्रॉली, बस, ट्रक इत्यादि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए तथा सभी वाहन चालकों को समझाया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा होने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यातायात पुलिस के विशेष अभियान एक जनवरी से 31 जनवरी तक के क्रम में अभियान के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो वाहन चलाते हुए मिले उनके चालान एम वी एक्ट की धाराओं में किए गए तथा उनसे यातायात नियमों का निबंध लिखवाकर उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराया और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। अभियान के क्रम में 280 वाहनों के चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किये गए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow