हरदोई में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, 5 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल।
बारात से लौट रही आर्टिगा कार, जिसमें 11 लोग सवार थे, भुप्पा पुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत....
Hardoi News: यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र में 31 मई 2025 को हुई। एक बारात से लौट रही आर्टिगा कार, जिसमें 11 लोग सवार थे, भुप्पा पुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम और पंचायतनामा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने का कारण सामने नहीं आया है।
Also Read- Hardoi News: अज्ञात बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, घायल।
सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि बारात से लौटते समय थाना मझिला इलाके में हुए एक्सीडेंट के बाद घायलों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। बाकी 6 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शव वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?











