Hardoi: यातायात माह 2025 का शुभारंभ- जिलाधिकारी अनुनय झा ने सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सभी को दिलाई यातायात नियमों की शपथ।
यातायात माह नम्बर 2025 को शुभारम्भ जिलाधिकारी अनुनय झा ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य सड़क सुरक्षा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
- दो पहिया वाहन चालन हेलमेट एवं चार पहिया वाहन सवार सीट बेल्ट अवश्य लगायें‘- डीएम
- दुर्घटना के मुख्य कारण चार ‘‘नशा, नीद, रफ्तार और अधिक भार‘‘:- अनुनय झा
- ‘‘जीवन से करें प्यार, घर पर सभी को है आपका इंतजार‘‘:- जिलाधिकारी
Hardoi: यातायात माह नम्बर 2025 को शुभारम्भ जिलाधिकारी अनुनय झा ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य सड़क सुरक्षा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों, छात्र एवं छात्राओं को यातायात सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी जिसे समस्त उपस्थित लोगों ने दोहराया। जिलाधिकारी ने शपथ में कहा कि सभी जनपदवासी यातायात नियमों के तहत दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति अनिववार्य रूप अच्छी गुणवत्ता के हैलमेट लगायेगें तथा चार पलिया वाहन चालक आदि सीट बेल्ड अवश्य लगायेगें।
उन्होने कहा सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चलाते समय सड़क संकेत पर ध्यान दें, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलायेगें, गलत दिशा में एवं तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेगें, यातायात नियमों का पालन करेगें, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करेगें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन नहीं चलायेगें और सोच समझ कर अनुशासित वाहन चलायेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के मुख्य कारण चार नशा, नीद, रफ्तार और अधिक भार है, इसलिए ‘‘जीवन से करें प्यार, घर पर सभी को है आपका इंतजार‘‘। कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पश्चिमी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस कर्मी, छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।
Also Read- Hardoi: हरदोई पुलिस ने चोरी के हिस्ट्रीशीटर कमरूल को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली।
What's Your Reaction?











