Hardoi: हरदोई में हरियाली का महाउत्सव- तहसील-स्तरीय कार्यशालाओं में किसान-प्रधानों को वृक्षारोपण की मास्टर ट्रेनिंग। 

हरदोई: विगत दिवस आगामी वृक्षारोपण की गुणवत्ता बढाने हेतु ग्राम्य विकास विभाग के टी0ए0, ए0पी0ओ0, जी0आर0एन0, ग्राम प्रधान तथा कृषकों एंव अन्य कार्यदायी विभागों

By INA News Desk
Nov 1, 2025 - 23:05
40 Views
Hardoi: हरदोई में हरियाली का महाउत्सव- तहसील-स्तरीय कार्यशालाओं में किसान-प्रधानों को वृक्षारोपण की मास्टर ट्रेनिंग। 
तहसील-स्तरीय कार्यशालाओं में किसान-प्रधानों को वृक्षारोपण की मास्टर ट्रेनिंग। 

हरदोई: विगत दिवस आगामी वृक्षारोपण की गुणवत्ता बढाने हेतु ग्राम्य विकास विभाग के टी0ए0, ए0पी0ओ0, जी0आर0एन0, ग्राम प्रधान तथा कृषकों एंव अन्य कार्यदायी विभागों के कर्मचारियों को प्रभाग की विभिन्न पौधशालाओं में प्रत्येक तहसील स्तर पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया। वृहद स्तर पर कराये जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वन विभाग की पौधशालाए-अहिरोरी-प्रथम, हरदोई-रेंज, अयारी पौधशाला-शाहाबाद-रेंज, बघराई पौधशाला-हरपालपुर-रेंज, रोशनपुर पौधशाला-बिलग्राम-रेंज तथा सोम पौधशाला, सण्डीला-रेंज में कार्यशाला में नर्सरी से पौध उठान, सिचाई, सुरक्षा, मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण, अग्रिम मृदा कार्य (गड़ढा खुदान) इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

वृक्षारोपण महा अभियान में गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण कराने हेतु पौधशालाओं से पौध उठाने और वृक्षारोपण स्थल पर पौध सही तरीके से लगाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा दिया गया। बिलग्राम रेंज की रोशनपुर पौधशाला में जे0बी0 शेंडे प्रभागीय निदेशक, द्वारा उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उपस्थित ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों, किसानों एंव ग्राम प्रधानों को पौध उगान/पौध उठान एंव वृक्षारोपण  के सम्बन्ध में जानकरी प्रदान की गयी।

वृक्षारोपण कार्य बढ-़चढ कर कराये जाने हेतु जागरुक किया गया। वर्ष 2025-26 में जनपद के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा 2138000 एंव अन्य कार्यदायी विभागों द्वारा 5924000 कुल 8062800 पौधों का रोपण कराया गया है। वन विभाग द्वारा पौधों की सतत् निगरानी एंव सुरक्षा, कार्य कराया जा रहा है। अन्य विभागों द्वारा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण देख-रेख, एंव सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

Also Read- Hardoi: हरदोई में कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow