Hardoi: ग्रामीण केंद्रों पर धान खरीद न बढ़ी तो जिला प्रबंधकों पर गिरेगी गाज, डीएम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम, वरना कड़ी कार्रवाई। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला खाद्य विपणन अधिकारी

Nov 1, 2025 - 23:25
46 Views
Hardoi: ग्रामीण केंद्रों पर धान खरीद न बढ़ी तो जिला प्रबंधकों पर गिरेगी गाज, डीएम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम, वरना कड़ी कार्रवाई। 
ग्रामीण केंद्रों पर धान खरीद न बढ़ी तो जिला प्रबंधकों पर गाज, 3 दिन का अल्टीमेटम, वरना कड़ी कार्रवाई। 

हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबन्धक, पी०सी०यू०/पी०सी०एफ०/यू०पी०एस०एस०, भा०खा०नि० एवं समस्त मण्डी सचिव उपस्थित रहे, साथ ही वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी एवं सहायक चकबन्दी अधिकारी जुड़े थे। जिलाधिकारी द्वारा एजेन्सीवार एवं केन्द्रवार धान खरीद की समीक्षा की गई।

जनपद में 06 कय एजेन्सियों यथा खाद्य विभाग, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू०, यू०पी०एस०एस०, मण्डी एवं भा०खा०नि० के कय केन्द्रों पर अबतक 7843.00 मी०टन धान की खरीद 1166 किसानों से की गई। समीक्षा में 03 कय केन्द्रों पर खरीद शून्य पायी गयी तथा मण्डियों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित क्रय केन्द्रों पर कम धान खरीद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त जिला प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केन्द्रों पर अगले 03 दिवसों में खरीद में सुधार लाना सुनिश्चित करें अन्यथा सम्बन्धित के विरून्द कठोर कार्यवाही की जायेगी।

समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर कृषक का सत्यापन सुनिश्चित किया जाये तथा समस्त उपजिलाधिकारियों को खरीद में प्रगति लाने एवं भौतिक सत्यापन करने के उद्येश्य से कय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त समस्त जिला प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि कय केन्द्रों पर नियमानुसार खरीद सुनिश्चित की जाये, अकारण किसी किसान को परेशान न किया जाये तथा नियमानुसार टोकन वितरित करते हुए मानक अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिये गये।

Also Read- Hardoi: हरदोई में हरियाली का महाउत्सव- तहसील-स्तरीय कार्यशालाओं में किसान-प्रधानों को वृक्षारोपण की मास्टर ट्रेनिंग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow