Hardoi: सम्पूर्ण समाधान दिवस- डीएम अनुनय झा ने दिए गुणवत्ता निर्माण, योजनाओं के वितरण एवं भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 

तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त निर्माण कार्याे

By INA News Desk
Nov 1, 2025 - 23:42
46 Views
Hardoi: सम्पूर्ण समाधान दिवस- डीएम अनुनय झा ने दिए गुणवत्ता निर्माण, योजनाओं के वितरण एवं भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस- डीएम अनुनय झा ने दिए गुणवत्ता निर्माण, योजनाओं के वितरण एवं भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 
  • लाभप्रद योजनाओं को समस्त गरीब एवं पात्र लोगों तक पहुंचायें:- जिलाधिकारी
  • पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करेंः-अनुनय झा

हरदोई: तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त निर्माण कार्याे को गुणवत्ता परक कराने के साथ भारत एवं प्रदेश सरकार की लाभप्रद योजनाओं को समस्त गरीब एवं पात्र लोगों तक पहुंचायें तथा प्रदेश सरकारी की मंशानुसार प्रत्येक पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगों एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों का निरीक्षण करें और सरकारी एवं गरीबों की अवैध रूप से की गयी भूमि को चिन्हित करें और भूमाफियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस बल के सहयोग से सभी भूमि कब्जा मुक्त करायें। राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर डीएम ने जिला पूर्ति  अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन वितरण में अनियमिता करने वाले दुकानों को निरस्त करें और कड़ी कार्यवाही करें, विद्युत विभाग की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास करें।

वृद्वावस्था, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन संबंधी शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पेंशनरों की पेंशन किसी कारण बंद हो गयी है उनका सत्यापन कराकर उनकी पेंशन पुनः बहाल करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पांडे, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप जिलाधिकारी बिलग्राम, सीओ बिलग्राम अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: हरदोई में कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow