उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे सहायक उपकरण वितरण शिविर, 75 जिलों में तीन चरणों में होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविरों का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। जानिए पूरा शेड्यूल।

By INA News Desk
Sep 9, 2026 - 22:16
4 Views
उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे सहायक उपकरण वितरण शिविर, 75 जिलों में तीन चरणों में होगा आयोजन

दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार की पहल, सभी 75 जिलों में चरणबद्ध तरीके से लगेंगे सहायक उपकरण वितरण शिविर

लखनऊ। राज्य में दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने वित्तीय वर्ष के दौरान पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चरणबद्ध वितरण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

निर्धारित योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों को दो समूहों में बांटा गया है। प्रथम समूह के 41 जिलों में 17 सितंबर को और द्वितीय समूह के 34 जिलों में 2 अक्टूबर को वितरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात दूसरा चरण 20 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच संचालित होगा, जबकि तीसरा चरण 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद सहित सभी जनपदों में तय समय-सारिणी के अनुसार कार्यक्रम संपन्न होंगे।

विभाग की ओर से सभी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को समय से कार्ययोजना तैयार कर शिविरों का सफल क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुचारु रूप से पहुंचाना है। लाभार्थियों को उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार आधुनिक उपकरण और कृत्रिम अंग दिए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुगमता आएगी और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow