Kanpur News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे युवक को UP STF ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर।

कुमार विकास पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। कुमार विकास कथित पाकिस्तानी...

Mar 19, 2025 - 19:11
79 Views
Kanpur News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे युवक को UP STF ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर।

Kanpur News: UP ATS ने कानपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम कर रहे कुमार विकास को गिरफ्तार किया है कुमार विकास पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। कुमार विकास कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से भी जुड़ा हुआ था। वह गोपनीय सूचनायें व दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से एजेंट को उपलब्ध कराता था। 

आपको बता दे कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर तैनात मूलरूप से कुमार विकास शाहजहांपुर थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात का रहने वाला है। वर्तमान में वह न्यू हाईवे सिटी नारामऊ बिठूर में रह रहा था। कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पर तैनात है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2025 में वह कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक के माध्यम से संपंर्क में आया। पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा ने खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रानिक लिमिटेड(BHEL) में काम करने की बात कहकर व्हाट्एसप्प में बातचीत शुरू की इसी दौरान दोनों में मोबाइल नंबर साझा किये गये।

Also Read- Sambhal News: क्यों मीडिया पर भड़के सपा विधायक, 300 साल पहले हिंदुस्तान में क्या हुआ हमें क्या मतलब, सरकार भटका रही।

पूछताछ में कुमार विकास ने बताया कि वह नेहा शर्मा से बात करने के लिए लूडो एप्प का इस्तेमाल करता था। आपको बता दे कि पाकिस्तानी एजेंट के कहने पर पैसों के लालच में कुमार विकास फंस गया। आरोपी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के डॉक्यूमेंटस, उपकरणों व निर्माण होने वाले गोला बारूद, कानपुर के कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट, फैक्ट्री की मशीनें, प्रोडक्शन संबंधी चार्ट की फोटो व सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को भेजने की बात कबूली। यूपी एसटीएफ ने कुमार को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow