Varanasi News : CM ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन, श्री काशीविश्वनाथ मंदिर में ऑडियो गाइड की सुविधा का किया शुभारंभ

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वक...

By INA News Desk
Jun 16, 2025 - 23:14
59 Views
Varanasi News : CM ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन, श्री काशीविश्वनाथ मंदिर में ऑडियो गाइड की सुविधा का किया शुभारंभ

योगी ने सुबह शिव बाबा धाम, रात में काशी विश्वनाथ धाम में झुकाया शीश

By INA News Varanasi.

वाराणसी : CM योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।CM योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।CM ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। CM योगी आदित्यनाथ ने श्री काशीविश्वनाथ मंदिर में ऑडियो गाइड की सुविधा का भी शुभारंभ किया।दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।CM सोमवार दोपहर अंबेडकर नगर, शाम को काशी पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर नगर में शिव बाबा धाम, श्रवण धाम में पूजन-अर्चन किया तो शाम को काशी विश्वनाथ के धाम में सिर झुकाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow