Viral News: सांप को बदन से लपेटकर खेलती दिखीं लड़की, वीडियो देखने के बाद लोगों के उड़े होश

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक की लड़की झाड़ियां में खड़ी हुई है और वह एक सांप को अपने हाथ में पकड़ी हुई है। सांप लड़की की बदन से लिपटा जा रहा है और लड़की उसे संभालने की कोशिश कर रही है।

By INA News Desk
Nov 2, 2024 - 11:50
201 Views
Viral News: सांप को बदन से लपेटकर खेलती दिखीं लड़की, वीडियो देखने के बाद लोगों के उड़े होश
Advertisement
Advertisement

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक लड़की और सांप से जुड़ा हुआ है जिसमें देखा गया है की लड़की सांप को अपने शरीर पर इस कदर लपेट लेती है जैसे मानो वह सांप नहीं बल्कि उसका दुपट्टा हो।

सांप के साथ खेलती दिखीं लड़की

अक्सर सांप से जुड़े आपको सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो मिल जाएंगे। जिसमें अक्सर सांप लोगों के ऊपर हमला करते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ लोग सांप को पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके ऊपर सांप हमला कर देता है और उनकी मौत हो जाती है। अबकी बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक की लड़की झाड़ियां में खड़ी हुई है और वह एक सांप को अपने हाथ में पकड़ी हुई है। सांप लड़की की बदन से लिपटा जा रहा है और लड़की उसे संभालने की कोशिश कर रही है। इस दौरान लड़की को जरा सा बी डर नहीं लग रहा कि अगर सांप उसे काट दे तो क्या होगा। लेकिन सांप भी लड़की को कुछ नहीं कर रहा। बस वह उसके बदन से लिपटे अठखेलियां कर रहा है। लड़की उस सांप को पूरी तरीके से कंट्रोल करती हुई भी दिखाई दे रही है। देखने में तो वायरल वीडियो किसी स्कूल के आसपास का लगता है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है की वीडियो कहां का है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @introvert_hu_ji नाम से X पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने लाइक की है तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट किया हे भगवान, इस लड़की ने सांप को कैसे हाथों में पकड़ लिया है। दूसरे ने लिखा  लड़की बहुत ही बहादुर है। तीसरे ने लिखा पहली बार किसी लड़की को लड़कों के दिल से नहीं खतरे से खिलवाड़ करते देखा है। चौथे ने लिखा लड़की की बहादुरी को सलाम। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी इसी तरीके कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement