Health News: सर्दियों में बढ़ जाती है हड्डियों में यें बीमारी, बचने के लिए अपनाएं यें उपाय
अक्सर देखा जाता रहा है कि जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है और मौसम ठंडा होने लगता है वैसे ही लोगों के शरीर के अंदर मौजूद हड्डियों में दर्द भी होना शुरू हो जाता है। इसे ठंड में हड्डियों की बीमारी भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन जम जाता है, जिससे जोड़ों में ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं।
सर्दियों में अचानक से लोगों की हड्डियों में दर्द होने लगता है। ऐसे में कई लोगों को हड्डियों का दर्द काफी परेशान करता है और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकाल पाते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सर्दियों में हड्डियों के दर्द की बीमारी से बच सकते हैं।
इस वजह से सर्दियों में होता है जोड़ों में दर्द
अक्सर देखा जाता रहा है कि जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है और मौसम ठंडा होने लगता है वैसे ही लोगों के शरीर के अंदर मौजूद हड्डियों में दर्द भी होना शुरू हो जाता है। इसे ठंड में हड्डियों की बीमारी भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन जम जाता है, जिससे जोड़ों में ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं। इससे वे क्षेत्र सख्त और ठंडे हो जाते हैं और इससे हिस्से का दर्द बढ़ता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन कम होने के पीछे एक कारण इस मौसम में फिजिकली कम एक्टिव रहना भी है जो कि हड्डियों के बीच मूवमेंट को कम करती है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में होने वाली हड्डियों में दर्द की बीमारी को कैसे दूर कर सकते हैं।
हड्डियों में दर्द की बीमारी से ऐसे बचें
अगर आप सर्दियों में हड्डियों में होने वाली दर्द की बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह-सुबह एक्सरसाइज करनी होगी। ऐसा करने से आपकी जोड़ों में धीरे-धीरे दर्द कम होने लगेगा और आपको सर्दी में जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना ठंडे पानी से नहाते हैं तो ऐसे में आपके जोड़ों में दर्द होने लगेगा। इसके लिए आपको रोजाना नहाने से पहले पानी को हल्का गर्म कर लेना होगा और उसके बाद आप गर्म पानी से नहा सकते हैं। क्योंकि ठंडे पानी से शरीर में अकड़न होने लगती है।
अगर हो सके तो आप हल्दी, अदरक, लौंग घी और काली मिर्च का सेवन दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
What's Your Reaction?









