Lucknow: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, आगामी 15 जून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश। 

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सभागार में बाढ़ से संबंधित कार्यों की

Mar 16, 2026 - 15:17
 0  5
Lucknow: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, आगामी 15 जून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश। 
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, आगामी 15 जून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश। 
  • जलशक्ति मंत्री ने विगत नौ वर्षों में बाढ़ से बचाव हेतु कराए गए कार्यों तथा उनके प्रभाव का किया आकलन
  • बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरी संवेदनशीलता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित करें- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
  • क्रिटिकल स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तत्काल कराए जाएं - अनिल गर्ग 

लखनऊ: प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सभागार में बाढ़ से संबंधित कार्यों की तैयारी एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मंडल के अंतर्गत जनपद गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच तथा अयोध्या मंडल के अंतर्गत बाराबंकी, अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर जनपदों में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ बचाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्य 15 जून से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी इंजीनियरों की तैनाती समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरी संवेदनशीलता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाना चाहिए, ताकि जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने विगत नौ वर्षों में इन क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव हेतु कराए गए कार्यों तथा उनके प्रभाव का भी आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में कराए गए कार्यों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएं।

प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने जनपदों में क्रिटिकल स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तत्काल कराए जाएं। साथ ही संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सामग्री एवं अन्य संसाधनों का पर्याप्त रिजर्व स्टॉक भी उपलब्ध रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन ), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता तथा देवीपाटन मंडल,एल तथा अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं ने सहभागिता की।

Also Read- नीतीश कुमार की राज्यसभा यात्रा पर जेडीयू बैठक में भावुक दृश्य, विधायक रो पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।