Deoband News: विवाह समारोह में रसोइयों से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा; एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

विवाह समारोह में खाना पका रहे दो सगे भाइयों के साथ मारपीट से हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ितों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 19:28
8 Views
Deoband News: विवाह समारोह में रसोइयों से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा; एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

देवबंद। विवाह समारोह में खाना पका रहे दो सगे भाइयों के साथ मारपीट से हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ितों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार को कासिमपुर रोड स्थित एक शादी घर में मोहल्ला खानकाह निवासी इरफान की पुत्री का विवाह समारोह था। पुरकाजी मुजफ्फरनगर से बरात आई हुई थी। बराती और घराती आवभगत में जुटे थे। इसी दौरान शादी में खाना बना रहे मोहर्रम और उसके भाई मुकर्रम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से शादी घर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घायल मोहर्रम और मुकर्रम ने आरोप लगाया कि गांव जटोल निवासी करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की। बताया कि शनिवार को गांव केंदुकी में एक विवाह समारोह के दौरान उक्त लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में सोमवार को हमला किया गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow