Sambhal News: शाही जामा मस्जिद के बाद बाबा बहाउद्दीन मस्जिद पर उठे सवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि और सांसद बर्क ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

शाही जामा मस्जिद के बाद अब चौधरी सराय स्थित बाबा बहाद्दीन  मस्जिद को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मस्जिद

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 19:23
16 Views
Sambhal News: शाही जामा मस्जिद के बाद बाबा बहाउद्दीन मस्जिद पर उठे सवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि और सांसद बर्क ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
चौधरी मुशीर खां, चेयरमैन प्रतिनिधि, जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: शाही जामा मस्जिद के बाद अब चौधरी सराय स्थित बाबा बहाद्दीन  मस्जिद को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मस्जिद की जमीन और पूर्व में हुई हिंसा से कथित संबंध को लेकर उठ रहे सवालों पर चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

चौधरी मुशीर खां ने मस्जिद को लेकर की गई शिकायत को गलत बताते हुए कहा कि यह सम्भल का माहौल खराब करने और शांति भंग करने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद और कब्रिस्तान संबंधित अभिलेखों में दर्ज हैं और उनके पास इससे जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं। उनका कहना है कि प्रशासन जब भी दस्तावेज मांगेगा, उन्हें उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में संवैधानिक और कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, चौधरी सराय में हुई हिंसा के दौरान मस्जिद या दरगाह से हथियारबंद लोगों के निकलने के आरोपों को भी मुशीर खां ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान किसी के हाथ में हथियार होने का दावा किया जा रहा है तो पुलिस-प्रशासन अब तक इसका कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं ला पाया है। बर्क ने कहा कि मस्जिदों को निशाना बनाना बंद किया जाना चाहिए और किसी भी कार्रवाई का जवाब हथियार से नहीं बल्कि कानून और अदालत के जरिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी द्वारा गलत कार्रवाई की जाती है तो भविष्य में उसके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। मस्जिद को लेकर उठे विवाद ने सम्भल में एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।

Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow