Sambhal News: 50 करोड़ की जमीन पर दरगाह बनाम आर्य समाज मंदिर का दावा, तहसीलदार ने दी बेदखली कार्रवाई की चेतावनी

सम्भल के शेर खां सराय गांव में करीब 3350 वर्ग मीटर यानी 5 बीघा से अधिक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। जमीन पर

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 19:17
32 Views
Sambhal News: 50 करोड़ की जमीन पर दरगाह बनाम आर्य समाज मंदिर का दावा, तहसीलदार ने दी बेदखली कार्रवाई की चेतावनी
धीरेंद्र कुमार, तहसीलदार सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के शेर खां सराय गांव में करीब 3350 वर्ग मीटर यानी 5 बीघा से अधिक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। जमीन पर बनी दरगाह/मजार को लेकर एक तरफ स्थानीय लोग इसे करीब 125 से 150 साल पुरानी दरगाह बता रहे हैं, वहीं प्रशासन के मुताबिक राजस्व अभिलेखों में यह जमीन आर्य समाज मंदिर के नाम दर्ज रही है।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक करीब एक साल पहले आर्य समाज मंदिर की ओर से शिकायत की गई थी कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा है। जांच में सामने आया कि 1960 के दशक की चकबंदी के दौरान गाटा संख्या 103, 106 और 107, करीब 3350 वर्ग मीटर भूमि आर्य समाज मंदिर के नाम दर्ज थी। इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को पदेन दी गई थी। अधिकारी का आरोप है कि बाद में इन जमीनों की बिक्री कर वहां करीब 10 मकान और एक मजार बना दी गई। मामला एसडीएम न्यायालय में चला, जहां पक्षकारों को सुनने के बाद जमीन दोबारा आर्य समाज मंदिर और ग्राम सभा के नाम दर्ज किए जाने की बात तहसीलदार ने कही। प्रशासन के अनुसार जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। वहीं मोहम्मद आलम और मोहम्मद रिहान ने प्रशासन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन उनके नाम दर्ज है और उनके पास पुराने बैनामे, दाखिल-खारिज समेत दस्तावेज मौजूद हैं। उनका कहना है कि दरगाह वर्षों पुरानी है और वे पूरे मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। तहसीलदार ने कहा कि जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे और जमीन खाली न करने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow