Sambhal News Today: 122 साल पुराने बैनामे पर नया विवाद, जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप- रईस बोले, हमारा हक दिलाया जाए

डेरा सराय में करीब 400 गज जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। मोहम्मद रईस नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 18:31
16 Views
Sambhal News Today: 122 साल पुराने बैनामे पर नया विवाद, जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप- रईस बोले, हमारा हक दिलाया जाए

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: डेरा सराय में करीब 400 गज जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। मोहम्मद रईस नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि विवादित जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है और उनके पास करीब 122 साल पुराना बैनामा मौजूद है। रईस का आरोप है कि जमीन को लेकर उनका मुकदमा पहले से ही दीवानी अदालत में चल रहा है, इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने हाल में जमीन का बैनामा करा दिया।

रईस के मुताबिक, उन्हें करीब चार-पांच दिन पहले जानकारी मिली कि विवादित जमीन का बैनामा नई सराय के रहने वाले लोगों के पक्ष में किया गया है। इसके बाद उन्होंने अपने वकील से दस्तावेजों की जानकारी निकलवाई। उनका आरोप है कि नए बैनामे में जिस संपत्ति की चौहद्दी दिखाई गई है, वह उनकी जमीन से संबंधित है। रईस ने बताया कि इसी जमीन को लेकर याकूब पक्ष से मुंसिफी अदालत में मुकदमा चल रहा है और आगामी तारीख 16 सितंबर बताई गई है। उनका कहना है कि आज पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिवार के कुछ लोगों को अपने साथ ले गया। रईस ने दावा किया कि मौके पर करीब 10-12 लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे और जमीन खाली कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है, वे सिर्फ अपने पुराने दस्तावेजों के आधार पर न्याय चाहते हैं। रईस ने प्रशासन से मांग की है कि 122 साल पुराने दस्तावेज और चल रहे मुकदमे को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और उनका हक दिलाया जाए।

Also Read- Champat Rai Ram Mandir Trust: क्या चंपत राय की होगी राम मंदिर ट्रस्ट में वापसी? जानिए 2 तिहाई ट्रस्टियों के वोट का नियम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow