Sambhal News Today: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- भाजपा और RSS से चुन-चुनकर लिया जाएगा बदला

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी के एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 19:22
15 Views
Sambhal News Today: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- भाजपा और RSS से चुन-चुनकर लिया जाएगा बदला
सुहैल अख्तर अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष, उ. प्र. अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी के एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए बयान में अंसारी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा और सत्ता में आने के बाद भाजपा तथा आरएसएस से ‘चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा।’ उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सुहैल अख्तर अंसारी ने क्षेत्रीय दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई पार्टियां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में खुलकर अपनी बात नहीं रख पातीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भाजपा के नेताओं के सामने अपनी बात रखते हैं। अंसारी ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए देवबंद के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का भी हवाला दिया। उन्होंने भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के विचारों में बड़ा अंतर है। कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की सादगी और राजनीतिक बेबाकी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ईमानदार और सच्चा नेता बताया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने का समय आने वाला है। ‘चुन-चुनकर बदला’ वाली टिप्पणी सामने आने के बाद अब यह बयान राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता नजर आ रहा है। भाजपा की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया आने के बाद सियासी टकराव और बढ़ने की संभावना है।

Also Read- Mohan Bhagwat New York Visit: न्यूयॉर्क में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- 'भारत में मुस्लिम न रहें, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं हो सकता'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow