Viral News: क्या-क्या नमूने हैं, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी....

ट्रेन एक स्टेशन पर रूकती है जहां अजय देवगन ट्रेन में बैठे-बैठे खिड़की से नारियल पानी खरीदते हैं तभी अचानक से ट्रेन चल देती....

Feb 6, 2025 - 12:25
132 Views
Viral News: क्या-क्या नमूने हैं, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी....

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ट्रेन के डिब्बे में बैठा हुआ दिखाई देता है और खिड़की के बाहर नारियल होता है जिसको वह अंदर लेने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम हो जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होता है तो लोग इसे नमूना बताते हैं।

  • वीडियो में दोहराया गया फिल्मी सीन

आपने तो "सन ऑफ सरदार" मूवी जरूर देखी होगी जिसमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ट्रेन में सफर करते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेन एक स्टेशन पर रूकती है जहां अजय देवगन ट्रेन में बैठे-बैठे खिड़की से नारियल पानी खरीदते हैं तभी अचानक से ट्रेन चल देती है और नारियल पानी लड़की से बाहर निकले अजय देवगन के हाथ में रह जाता है। आपकी कोशिश करने के बाद खिड़की से नारियल पानी बाहर नहीं आ पाता है। इसी सीन को दोहराने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शख्स ट्रेन में विंडो सीट के पास बैठा हुआ है, उसका हाथ खिड़की से बाहर और हाथ में एक नारियल है। अब वो उस नारियल को खिड़की से अंदर खींचने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन उसे नहीं पता है कि यह फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि असलियत में है। इसलिए नारियल पानी अंदर नहीं आ सकता।

Also Read- Viral News: पैसा कमाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @balliawalebaba के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में मजेदार बात लिखी गई है 'क्या लगता है ये नमूना नारियल पानी पी पायेगा? अगला स्टेशन 150 किमी बाद आएगा।' वही इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा। सन ऑफ सरदार देखी नहीं इसने। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो फंस गया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा ये तो असली सीन हो गया। चौथे यूजर ने लिखा सन ऑफ सरदार से इंस्पायर हो गया। पांचवे यूजर ने लिखा कैसे कैसे नमूने हैं। वही का यूजर्स ऐसे हैं जो मजेदार इमोजी लगाकर लाइक करने से बाज नहीं आ रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow