Political News: बेटे तेजस्वी यादव को लेकर लालू यादव ने दिया बयान, बोले- तेजस्वी को बनेंगे मुख्यमंत्री।
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार मेहनत कर रहे हैं। तो वही ...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा ना किसी के सामने सिर झुकाया है ना किसी के सामने सिर झुकाएंगे, बस तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
- जनता को संबोधित करते हुए दिया बयान
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार मेहनत कर रहे हैं। तो वही उनके पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने के ख्याल रखने लगे हैं। लालू प्रसाद यादव ने इस्लामपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) होंगे। हमने ना ही किसी के सामने सिर झुकाया है और ना ही किसी के सामने सिर झुकाएंगे। बताते चलें कि बुधवार को इस्लामपुर में स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और खानगाह स्कूल के मैदान में लोगों को संबोधित किया था।
Also Read- Political News: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप, दिल्ली चुनाव में पुलिस का लेगी सहारा।
- सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे ₹2500 महीना
लालू प्रसाद यादव ने सभा को संबोधित करते है कि अब समय आ गया है कि हम सभी को इकट्ठा होना होगा। अब देश में अपनी सरकार बनानी है और प्रदेश में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनना है। लालू यादव ने आगे कहा कि इस देश की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने बिहार में अपनी सरकार बनने पर झारखंड की तर्ज पर सभी मां बहनों के खाते में 2500 रुपए जाने की बात कही। तो वहीं प्रदेश की जनता को मुफ्त में बिजली देने का भी ऐलान किया। हमें किसी के सामने सिर नहीं झुकाना है। सभी का मैं आवाह्न करता हूं कि इस देश की रक्षा के लिए साथ खड़े हों। तभी देश में हमारी सरकार बनेगी और प्रदेश में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री बन सकेंगे।
What's Your Reaction?






