Crime News: छात्र ने नहीं किया होमवर्क तो शिक्षिका ने फोड़ दिया सिर, फिर हुआ जमकर हंगामा। 

राजस्थान में एक शिक्षिका की अजीबोगरीब करतूत का मामला सामने आया है। यहां पर एक शिक्षिका ने एक छात्र के सिर पर डंडे से हमला कर ....

By INA News Desk
Jan 31, 2025 - 10:59
86 Views
Crime News: छात्र ने नहीं किया होमवर्क तो शिक्षिका ने फोड़ दिया सिर, फिर हुआ जमकर हंगामा। 
Advertisement
Advertisement

Crime News: राजस्थान Rajasthan में एक शिक्षिका के द्वारा एक छात्र का इसलिए सिर फोड़ दिया गया क्योंकि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो जमकर हंगामा हुआ।

  • शिक्षिका ने फोड़ा सिर निकला खून

राजस्थान Rajasthan में एक शिक्षिका की अजीबोगरीब करतूत का मामला सामने आया है। यहां पर एक शिक्षिका ने एक छात्र के सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। बताते चलें कि घटना झुंझुनू जिले के बटवालान मोहल्ले में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। यहां चौथी कक्षा में अजहर नाम का छात्र पड़ता है। छात्र स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचा था जहां पर शिक्षिका ने होमवर्क मांगा लेकिन उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। जिसके बाद शिक्षिका ने डंडे से छात्र को पीटना शुरू कर दिया और उसके बाद सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में से खून बहने लगा। फिर बाद में शिक्षिका ने पट्टी बांधकर छात्र को उसके घर भेज दिया।

Also Read- Crime News: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर शव के टुकड़े कर कुकर में उबाल डाला।

  • स्कूल में परिवार के लोगों ने काटा हंगामा

अजहर जैसे ही अपने घर पर पहुंच वैसे ही परिवार के लोग काफी डर गए। पूरे मामले के बारे में जानकारी मिली तो परिवार के लोग तुरंत स्कूल में पहुंच गए जहां पर उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। शिक्षिका की करतूत के बारे में आसपास के लोगों को जानकारी तो वोह भी मौके पर पहुंच गए। वही इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने पूरे मामले को शांत करने की कोशिश की। वहीं छात्र के पिता अब्दुल रहीम ने बताया कि मेरा बेटा जैसे ही घर में पहुंचा था उसके सिर से खून बह रहा था। पता चला की शिक्षिका ने उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया था। फिर उसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने मांग की है कि शिक्षका के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे स्कूल से हटाया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement