Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाला युवक गिरफ्तार। 

वायरल वीडिओ पाकिस्तान के किसी टीवी चैनल बेबसाइट का था जिसमें सम्भल का मौहम्मद आकिल नाम का युवक सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों को

By INA News Desk
Jan 31, 2025 - 15:39
417 Views
Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाला युवक गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल का माहौल खराब करने की कोशिश करने के आरोप में पाकिस्तानी स्कालर से सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों के नामकरण की राय लेने वाले व पुलिस एवं हिंदुओं को हिंसा का दोषी करार देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जानकारी में जुट गई है।

आपको बताते चले कि वायरल वीडिओ पाकिस्तान के किसी टीवी चैनल बेबसाइट का था जिसमें सम्भल का मौहम्मद आकिल नाम का युवक सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद कहने की राय लेता दिख रहा है यही नहीं आरोपी ने हिंसा का सारा दोष हिंदुओं एवं पुलिस के सिर मड़ा है। आरोपी को न देश के कानून पर भरोसा है और न ही कोर्ट के आदेश पर हुए जामा मस्जिद के सर्वे पर उसका कोई गौर है।

Also Read- Sambhal News: पाकिस्तानी मौलाना से सम्भल हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद कहने की राय लेता दिख रहा युवक, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इस दौरान जामा मस्जिद छीनने जैसी गैरकानूनी बातें करता आऱोपी दिख रहा है। युवक का वीडिओ वायरल होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी वही एसपी ने कड़ी कार्यवाही की बात कही थी। आज थाना बहजोई निवासी मौहम्मद आकिल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

श्रीशचंद, एएसपी सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow