Hardoi News: विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित।  

राजकीय महाविद्यालय पिहानी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग...

Mar 21, 2025 - 17:54
73 Views
Hardoi News: विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित।  

Hardoi News: राजकीय महाविद्यालय पिहानी में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग आर्य द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. दयाल शरण और डॉ. लक्ष्मी नारायण ने पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार: अनुपमा, द्वितीय पुरस्कार: फिजा बी मंसूरी, तृतीय पुरस्कार: सचिन कुमार, सांत्वना पुरस्कार: रिंकी यादव, निशा कुशवाहा को प्राप्त हुआ। 

मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को  प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग आर्य की विशेष सराहना की गई। प्रतियोगिता में छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक है और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा द्वारा नेहरू युवा केंद्र, हरदोई  कार्यालय परिसर में भी युवाओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow