Dudhwa Tiger Reserve: शुल्क नहीं, सुविधाओं में वृद्धि करके योगी सरकार ने बढ़ाई आय। 

दो वर्ष से पर्यटकों में लिए जाने वाले शुल्क में नहीं हुई बढ़ोतरी, फिर भी साल दर साल बढ़ती रही आय ....

May 13, 2025 - 11:32
 0  39
Dudhwa Tiger Reserve: शुल्क नहीं, सुविधाओं में वृद्धि करके योगी सरकार ने बढ़ाई आय। 
  • 2020-21 में 35 लाख, 2021-22 में 54 लाख, 22-23 में 1.45 करोड़, 2023-24 में 1.39 करोड़ से अधिक की कमाई। 
  • 2024-25 में पर्यटन सत्र पूरा होने में दो माह बाकी,  पर्यटकों के कारण लगभग 1.50 करोड़ की आय छह महीने में हुई। 

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष पर ला दिया है। यही कारण है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई। धार्मिक क्षेत्र हो या ईको टूरिज्म, उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की तरफ देश-दुनिय़ा के पर्यटक आकर्षित हुए। इसी क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व में भी साल दर साल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती गई। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधा के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पसंद बन गया। नवंबर से जून तक चलने वाले ईको पर्यटन सत्र में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो सरकार की आय में भी वृद्धि हुई। योगी सरकार ने इस सत्र में शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन सुविधाएं बढ़ाकर यहां से होने वाली आय से राजस्व में वृद्धि की। गौरतलब है कि पर्यटन सत्र 2024-25 के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर से अप्रैल (मात्र छह महीने) तक 44070 भारतीय व 574 विदेशी पर्यटकों ने वातावरण का लुत्फ उठाया। 

  • इस सत्र में पर्यटन शुल्क में नहीं हुई वृद्धि 

नवंबर में पर्यटन सत्र प्रारंभ होने पर ही यह तय किया गया था कि इस वर्ष पर्यटन शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. रंगा राजू टी ने बताया कि दुधवा में पर्यटकों के लिए प्रतिवर्ष सुविधाओं का विस्तार किया गया। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी जंगल सफारी, रहने, स्वच्छता समेत सभी सुविधाओं में वृद्धि की गई। मुख्यमंत्री व वन मंत्री के निर्देशों के क्रम में अतिथि देवो भवः की तर्ज पर पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। 

  • दुधवा टाइगर रिजर्व (योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल बढ़ती गई आय)  

पर्यटन सत्र 2020-21= 20781 पर्यटक- 35,07,201 रुपये आय (कोरोना के कारण मई व जून में बंद रहा) 
पर्यटन सत्र 2021-22= 23188 पर्यटक- 54,15,070 रुपये आय 
पर्यटन सत्र 2022-23= 28,347 पर्यटक- 1,45,16,127 रुपये आय 

Also Read- Ballia News: देश के लिये अपनी जान को क़ुर्बान करने वाले भारत के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि।

पर्यटन सत्र 2023-24 

माह   पर्यटक  आय 
नवंबर  3497  - 1343900
दिसंबर   8550   - 2248607
जनवरी 6575   - 1786680
फरवरी 4769  - 1259412
मार्च 7886  - 2074472
अप्रैल 7097  - 1881705
मई 6382  - 1795751
जून 6439  - 1582509

कुल- 51,195 (भारतीय-विदेशी पर्यटक) 1,39,73,036 रुपये आय 

पर्यटन सत्र 2024-25
माह पर्यटक आय 
नवंबर 5462  - 2312926
दिसंबर 9606  - 3080110
जनवरी  8237  - 2389243
फरवरी 5491  - 1872890
मार्च   8645  - 2812313
अप्रैल 7203   - 23,38,008 

कुल-  44,644 (भारतीय-विदेशी पर्यटक), आय- 1,48,05490

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।