Lucknow: योगी सरकार की पहल, पीएम इंटर्नशिप युवाओं के लिए रोजगार मेले में 29 कंपनियाँ करेंगी चयन। 

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार

Dec 2, 2025 - 19:59
128 Views
Lucknow: योगी सरकार की पहल, पीएम इंटर्नशिप युवाओं के लिए रोजगार मेले में 29 कंपनियाँ करेंगी चयन। 
योगी सरकार की पहल, पीएम इंटर्नशिप युवाओं के लिए रोजगार मेले में 29 कंपनियाँ करेंगी चयन। 
  • लखनऊ में 29 कंपनियाँ लाएँगी रोजगार के अवसर, ऑटोमोबाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक विविध पद
  • राजकीय आई.टी.आई. लखनऊ में  रोजगार मेला, 512 पीएम इंटर्नशिप प्रशिक्षार्थियों को आमंत्रण
  • 06 दिसम्बर को लखनऊ में विशेष रोजगार मेला, 1500 से अधिक पदों पर चयन होगा 
  • युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में पी.एम. इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 दिसम्बर 2025 को राजकीय आई.टी.आई. अलीगंज, लखनऊ में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 29 कंपनियाँ भाग लेंगी तथा 1500 से अधिक रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें पीएम इंटर्नशिप योजना के 512 प्रशिक्षार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से सीधे जोड़ने का कार्य तेजी से कर रही है। रोजगार मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण, बीमा, तकनीकी सेवाएँ, मार्केटिंग, टेलीकॉम, ई-कॉमर्स तथा सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जहाँ वे अपनी योग्यता के अनुरूप बेहतर वेतन, प्रशिक्षण एवं कैरियर ग्रोथ वाले रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

प्लेसमेंट प्रभारी  एम. ए. खाँ ने बताया कि मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में Tata Motors, New Holland, Ashok Leyland, Yazaki India, JBM Group, Britannia, Shiprocket, Hindware, Ageas Federal Life Insurance, Digital Public Sewa, Tata Electronics (iPhone Manufacturing) समेत विविध क्षेत्रों की 29 कंपनियाँ शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा ITI, डिप्लोमा, बी.टेक, इंटरमीडियट, ग्रेजुएशन आदि की शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर चयन किया जाएगा। कई कंपनियाँ PF, ESIC, भोजन, परिवहन, यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण, आवास जैसे लाभ भी उपलब्ध कराएँगी। इच्छुक अभ्यर्थी 06 दिसम्बर 2025 को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों के साथ राजकीय आई.टी.आई. अलीगंज, लखनऊ में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Also Read- Lucknow: मंत्री नन्दी का मेगा विजन- एक ट्रिलियन डॉलर यूपी की पूरी रूपरेखा सामने, लखनऊ में बैंकिंग लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2025 में नया रोडमैप लॉन्च।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow