योगी जी इन मुसलमानों को छोड़ना मत, मां और 4 बहनों के क़त्ल के बाद वीडियो में हत्यारे अरशद ने कहीं ये बातें
गिरफ्तार हत्यारोपी अरशद आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। वह बीते दिनों अपने परिवार को लेकर पहले अजमेर गया फिर लखनऊ लाकर सभी को होटल शरनजीत में ठहराया। परिवार के कुल सात लोग इस होटल के रूम नंबर- 109 में 30 दिसंबर से रुके हुए थे। बीती रात अरशद ने पिता के साथ ...
By INA News Lucknow.
लखनऊ के एक होटल में 24 साल के अरशद ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। इस हत्याकांड में अरशद के पिता बदर ने भी उसका साथ दिया। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली इस वारदात से हर कोई सकते में है। वहीं, सुबह-सुबह जब पांच हत्याओं की खबर पुलिस को मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, उसका पिता बदर अभी फरार बताया जा रहा है। पूछताछ में अरशद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
गिरफ्तार हत्यारोपी अरशद आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। वह बीते दिनों अपने परिवार को लेकर पहले अजमेर गया फिर लखनऊ लाकर सभी को होटल शरनजीत में ठहराया। परिवार के कुल सात लोग इस होटल के रूम नंबर- 109 में 30 दिसंबर से रुके हुए थे। बीती रात अरशद ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां आस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अरशद ने अपने वीडियो में कुबूल किया कि उसी ने अपने हाथों से मां और बहन को मारा है।
अरशद का कहना है कि इस घटना के जिम्मेदार उसके मोहल्ले वाले हैं। वे लोग उसका घर छीनना चाहते हैं। तरह-तरह से परेशान करते हैं। कई बार आवाज उठाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। सर्दियों में भटक रहे हैं। अरशद ने वीडियो में ये भी कहा कि वह हिंदू धर्म अपनाना चाहता था। यूपी पुलिस का नाम लेकर अरशद ने कहा है कि वह मुसलमानों के खिलाफ जो कार्रवाई कर रहे हैं वह सही कर रहे हैं। इसके बाद शख्स ने सीएम योगी का नाम लेकर कहा कि ‘सीएम योगी से गुजारिश है कि इस तरह के मुसलमानों को छोड़ना मत।’ शख्स ने यह भी कहा कि बस्ती वाले लड़कियों को सप्लाई करने का काम भी करते हैं। इसलिए मजबूरी में उसे ऐसा करना पड़ रहा है।
अरशद ने मां और बहनों की हत्या के बाद जारी किए गए वीडियो में इस हत्या की वजह बताई है। अरशद ने जारी किए गए वीडियो में कहा कि मेरा नाम मोहम्मद अरशद है। आज मैं अपनी बस्ती वालों से तंग आकर अपने पूरे परिवार का कत्ल कर दिया है और मैं खुद भी आत्महत्या कर लूंगा। जब ये वीडियो पुलिस को मिले तो वो जान ले कि इस हत्याकांड के पीछे की वजह क्या थी। हम पिछले 10-15 दिनों से इस कड़ाके की ठंड में अरशद और उसका परिवार घर से बाहर भटक रहा था। इसके पीछे अरशद ने उसके पड़ोसियों का हाथ बताया। अरशद ने वीडियो में बताया कि मेरी बस्ती में रहने वाले ये मुसलमान मेरी जमीनों को हथियाना चाहते थे। इन लोगों ने मेरी आधी जमीन पर कब्जा कर लिया था और बाकी की आधी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मेरे घर के पेपर्स मेरे पास हैं और मैं इस घर को दान कर रहा हूं ताकि इसमें आप मंदिर बनवा सकें।
योगी जी मैं आपसे अपील करता हूं कि इन मुसलमानों को मत छोड़िएगा। हम लोग धर्म परिवर्तन करना चाहते थे मुस्लिम धर्म छोड़कर हम लोग हिन्दू धर्म अपनाना चाहते थे। ऐसे मुसलमानों को आप मत छोड़िएगा योगी जी। योगी जी आप जो कर रहे हैं वो बहुत बढ़िया कर रहे हैं। ये मुसलमान न जाने कहां से हिन्दुस्तान में आ गए हैं जो लोगों पर जुल्म करते हैं। ये भूमाफिया जैसे गैर-कानूनी धंधे करते हैं। नकली नोटों का धंधा करते हैं और लड़कियों को हैदराबाद में बेचने के गिरोह से जुड़े हुए हैं। अरशद आगे कहता है कि हम पर मैंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। हम लोग बदायूं के रहने वाले हैं। हम लोगों पर झूठा इल्जाम लगाते हैं कि हम लोग बांग्लादेशी हैं। बदायूं में हमारी ताई के पास दादा और परदादा तक के प्रूफ मिल जाएंगे। बस्ती वालों से तंग आकर हम लोग धर्म परिवर्तन करना चाहते थे लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। आज आप देख रहे हैं कि मेरी बहनें मर गई और कुछ देर में मैं भी मर जाऊंगा। एक बात कहना चाहूंगा कि हिन्दुस्तान के अंदर फिर कोई मुसलमान ऐसा नहीं करे। उसने यह भी कहा कि पुलिस को यह वीडियो मिले तो लखनऊ पुलिस से और योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से यह गुज़ारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को छोड़ना मत।
आप जो कर रहे हो, बहुत बढ़िया कर रहे हो। ये मुसलमान हर जगह ज़मीनों पर कब्ज़ा करते हैं और और लोगों पर जुल्म करते हैं। न जाने कैसे-कैसे के काम-धंधे करते हैं। नकली नोटों के धंधे करते हैं। हमने बहुत दिन से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करी, हम नहीं करवा सके और हमारी मौत के ज़िम्मेदार पूरी बस्ती है और उससे मुख्य इंसान रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अज़हर और इसके रिश्तेदार हैं। ऑटो चलाते हैं और भी उसके गली में रिश्तेदार रहते हैं। ये लोग बहुत बड़ा भूमि माफिया गैंग चलाते हैं। इसमें लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का यही प्लान था कि हमको (पिता और अरशद) किसी झूठे इल्जाम में जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को हैदराबाद में बिकवाना। एक शख्स हमारे घर के सामने रहता है, उसके हाथों हमारी बहनों को बिकवाना चाहते थे। भैया, हम ये नहीं चाहते थे, इसलिए मजबूरन आज हमें इस वक्त 2 बजे मजबूरी में अपनी बहनों को गला दबाकर और हाथ की नस काटकर मारना पड़ा।
लखनऊ के चारबाग नाका इलाके में मौजूद होटल शरणजीत में अरशद और उसका परिवार रुका हुआ था। पुलिस ने हत्यारे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का पिता मौके से फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से और जानकारियां जुटा रही है। मोहम्मद अरशद मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है और उसका आगरा में एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से अरशद और उसका पूरा परिवार कई दिनों से परेशान चल रहा था।इस दिल दहला देने वाले मंजर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखने के बाद सभी स्तब्ध रह गए हैं। अरशद ने अपनी आखिरी इच्छा भी इस वीडियो में जाहिर की है। अरशद ने कहा है कि वह चाहता है कि उसका जो घर है उस पर मंदिर बनना चाहिए और उसके घर के जो सामान हैं उन्हें किसी अनाथालय को दान में दे दिया जाए। ताकि, उसे और बहनों की रूह को सुकून मिल सके।
What's Your Reaction?











