Sambhal: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल। 

हसनपुर-मुज़ब्ता रोड से लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा

By INA News Desk
Dec 10, 2025 - 20:51
145 Views
Sambhal: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल। 
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल। 

उवैस दानिश, सम्भल 

हसनपुर-मुज़ब्ता रोड से लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना मंगलवार देर शाम थाना सम्भल क्षेत्र के ग्राम मंडी किशनदास सराय स्थित टीले के पास हुई।

जानकारी के अनुसार अजय (20) पुत्र प्रेमपाल निवासी मंडलाई थाना रायसत्ती और उसका मित्र लाभ सिंह (21) पुत्र रामकिशन निवासी बसला थाना कैला देवी बाइक पर सवार होकर हसनपुर मुज़ब्ता से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडी किशनदास सराय के पास पहुंचते ही अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सम्भल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लाभ सिंह का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगा लिया जाएगा।

Also Read- Hathras : रूदायन गांव में नल पाइप लाइन के बाद क्षतिग्रस्त खड़ंजा निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, समझाने पर शुरू हुआ काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow