Hadoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 

जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस को बड़ी सफलता

Mar 17, 2026 - 16:57
26 Views
Hadoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पिहानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युद्धवीर उर्फ खिलाड़ी पुत्र वीरेश कुमार निवासी ग्राम दरियाबाद थाना पसगवां जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना पिहानी पर मुकदमा संख्या 132/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र यादव और कांस्टेबल जगन्नाथ शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: नाबालिग से गलत काम की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow