Hardoi: संडीला में ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज का किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा। 

ज्ञान धारा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संडीला स्थित प्लांट में मंगलवार को किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Mar 17, 2026 - 17:02
49 Views
Hardoi: संडीला में ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज का किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा। 
संडीला में ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज का किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा। 

हरदोई। ज्ञान धारा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संडीला स्थित प्लांट में मंगलवार को किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 200 से अधिक किसानों एवं वितरकों ने भाग लेकर पशुपालन और डेयरी प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूट्रिशन साइंटिस्ट एवं पूर्व National Dairy Development Board (NDDB) के विशेषज्ञ डॉ. एम. आर. गर्ग ने पशु पोषण के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानधारा के सभी पशु आहार उत्पाद वैज्ञानिक शोध और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार किए जाते हैं, जिससे पशुपालकों को बेहतर परिणाम मिलते हैं और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है।

इस दौरान पूर्व संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. जे. एन. पांडेय ने किसानों को ज्ञानधारा पशु आहार की गुणवत्ता और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार और डेयरी प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार पशु आहार में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है और उनकी उत्पादकता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में कंपनी के ऑपरेशनल हेड दुर्गेश अवस्थी ने कंपनी के विजन और मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु अग्रवाल द्वारा शुरू की गई “Farmers First” की संकल्पना के तहत कंपनी किसानों के विकास और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संवाद कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक पशु पोषण, डेयरी प्रबंधन और संतुलित पशु आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया।

इस अवसर पर कंपनी के प्रोडक्शन जीएम हितेंद्रपाल सिंह, सेल्स हेड रेज़ा मोहम्मद खान, राघवेंद्र सेंगर सहित ज्ञानधारा के अन्य स्टाफ, विभिन्न क्षेत्रों से आए वितरक बंधु और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Also Read-  Hardoi: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0: लखनऊ से धनराशि ट्रांसफर, हरदोई में हुआ लाभार्थियों का सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow