हरदोई: छात्रा की आत्महत्या के मामले 1 महिला गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 00:10
106 Views
हरदोई: छात्रा की आत्महत्या के मामले 1 महिला गिरफ्तार

बेहटागोकुल-हरदोई।
बीते सोमवार को एक छात्रा द्वारा छेड़खानी से आजिज होकर आत्महत्या कर लेने के मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ज्ञात हो कि बीते सोमवार थाना क्षेत्र के उमरन गांव निवासी रामलखन मिश्रा की 18 वर्षीय बेटी रिशू ने छेड़खानी से परेशान होकर बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

यह भी पढ़ें - छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट ने खोले कई राज

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए सुसाइड नोट में 5 लोगों का जिक्र किया गया था। जिसमें से रीता पत्नी रामदेव को महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रामदेव और गुलशन उर्फ अभिषेक को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। फिलहाल, घटना को लेकर कार्रवाई अभी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow