बरामद किए गए 21 लाख के 102 गुमशुदा मोबाइल, फोन पाकर खिले स्वामियों के चेहरे
सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों और पुलिस को मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई। बरामद किए गए इन सभी 102 मल्टीमीडिया मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक
हाथरस पुलिस की सर्विलांस सेल और अलग-अलग थाना टीमों ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हो चुके 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने खुद इन मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया।
जानकारी के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों और पुलिस को मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई। बरामद किए गए इन सभी 102 मल्टीमीडिया मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में सर्विलांस और थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन मोबाइलों को ढूंढ निकाला।
काफी समय से खो चुके अपने कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस और सर्विलांस टीम का दिल से आभार जताया। इस शानदार काम के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। इस पूरी सफलता में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, सचिन शर्मा, पवन शर्मा और आरक्षी अंकुर शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल
What's Your Reaction?




