केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से 15 की मौत, 50 घायल, कोहराम मचा

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 00:18
93 Views
केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से 15 की मौत, 50 घायल, कोहराम मचा

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश।
प्रदेश के अनकापल्ली में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिला कलेक्टर विजया कृष्णन ने कहा कि अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में एस्किंतिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लग गई। विस्फोट के चलते कम से कम 50 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अनकापल्ली और अच्युतपुरम के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। घटनास्थाल पर अग्निशमन विभाग की छह अग्निशमन गाड़ियों को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। कलेक्टर ने कहा, 'फैक्ट्री दो शिफ्ट में 381 कर्मचारियों के साथ संचालित होती है। यह विस्फोट दोपहर के भोजन के समय हुआ। इसलिए, कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।' जिला कलेक्टर ने संदेह जताया है कि विस्फोट की वजह बिजली संबंधित समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें - भारत बंद का असर: 35 बच्चों को जिन्दा जलाने की साजिश, पटना में SDM तक पिटे

जिला कलेक्टर ने एजेंसी को बताया यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार मरने वाले श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। अचुतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में दवा कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान यह विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को बचाया। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी अचुतापुरम सेज में रिएक्टर विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। मृतकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता की मागवाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि घायलों को अस्पतालों में सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार मिले। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता प्रदान करे। हादसे के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एकत्र होकर पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही के लिए अधिकारियों को सजा देने की मांग की। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विस्फोट पर दुख जताया है। उन्होंने अनकापल्ली के जिला कलेक्टर से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए अच्छे से अच्छा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अचुतापुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कल यानी गुरुवार को अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। वे दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow