Agra News: जंगल में 16 फीट लंबे अजगर ने गाय को जिंदा निगला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा...

By INA News Desk
Sep 12, 2024 - 16:30
674 Views
Agra News: जंगल में 16 फीट लंबे अजगर ने गाय को जिंदा निगला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 
Advertisement
Advertisement

आगरा। बारिश के दिनों में सांप-अजगरों का निकलना आम बात है,लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अजगर गाय को जिंदा निगल गया।उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है।चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पारना के पास यमुना नदी के किनारे जंगल में एक अजगर गाय को जिंदा निगल गया।ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है,लेकिन सच है।

बता दें कि बीते दिनों आगरा में एक 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया था।जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया जाता तब उसकी मौत हो चुकी थी।आसपास के लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था।एक चरवाहा बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था।तभी अजगर ने बकरी को निगल लिया था।एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है।अजगर ने अब गाय को अपना निवाला बना लिया।

Also Read- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- परपोता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित की श्रेणी में नहीं आएगा- HC

गाय को निगलने वाले अजगर की लंबाई 16 फीट है।जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा और देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना शुरू कर दिया।जंगल में पहुंचे चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंडे की मदद से आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से बाहर निकाल लिया,लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी,लेकिन वन विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement