आगरा न्यूज़: केंद्रीय राज्यमंत्री ने 21वीं पशुधन गणना, सॉफ्टवेयर और क्षेत्रीय विशिष्ट नस्लों पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण को किया संबोधित। 

Aug 14, 2024 - 20:22
72 Views
आगरा न्यूज़: केंद्रीय राज्यमंत्री ने 21वीं पशुधन गणना, सॉफ्टवेयर और क्षेत्रीय विशिष्ट नस्लों पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण को किया संबोधित। 

आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार, गोवा और केरल के राज्य और जिला नोडल अधिकारियों के लिए 21वीं पशुधन गणना, सॉफ्टवेयर और क्षेत्रीय विशिष्ट नस्लों पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण को  होटल फिडाल्गो, पणजी (गोवा)  में संबोधित किया।

मंत्री ने कहा कि अगर खेती की नवीनतम तकनीकें सीधे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की प्रयोगशालाओं से किसानों के खेतों तक पहुंचाई जाएं, तो इससे किसानों की उत्पादकता में 2 से 4 गुना तक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आधुनिक तकनीकों का सही उपयोग करने से खेती के पारंपरिक तरीकों में सुधार होगा, जिससे किसानों की आमदनी और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। इसके लिए सरकार और कृषि वैज्ञानिकों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय की आवश्यकता है, ताकि तकनीकी ज्ञान का अधिकतम लाभ किसानों को मिल सके।

इसे भी पढ़ें:- आगरा न्यूज़: सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, बरहन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की।

इस अवसर पर जगत हजारिका, एडवईजर, नितिन नायक, सचिव गोवा सरकार, वी पी सिंह, डायरेक्टर पशुपालन, भारत सरकार और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow