Lucknow: यूपी सिडको की 187वीं बोर्ड बैठक संपन्न, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर लिए गए अहम निर्णय। 

यूपी सिडको की 187वीं बोर्ड बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूपी सिडको के चेयरमैन वाई. पी. सिंह ने

May 26, 2026 - 19:37
 0  11
Lucknow: यूपी सिडको की 187वीं बोर्ड बैठक संपन्न, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर लिए गए अहम निर्णय। 
यूपी सिडको की 187वीं बोर्ड बैठक संपन्न, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर लिए गए अहम निर्णय। 

लखनऊ: यूपी सिडको की 187वीं बोर्ड बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूपी सिडको के चेयरमैन वाई. पी. सिंह ने की। बैठक में निगम के प्रशासनिक, तकनीकी एवं विकास संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा निगम को और अधिक प्रभावी, सशक्त एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में विशेष रूप से एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) को और अधिक प्रभावी किए जाने प्रोजेक्ट प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया। इस संबंध में कहा गया कि परियोजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रबंधन प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यूपी सिडको की विकास योजनाओं को और अधिक गति मिल सके।

इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यूपी सिडको के सभी कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) एवं सहायक अभियंताओं (एई) को मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे अभियंताओं की तकनीकी दक्षता बढ़े और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही निगम के शीर्ष प्रबंधन को भी वर्तमान परिदृश्य में हो रही प्रगति एवं नवीन व्यवस्थाओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन (अपडेट) रखने के निर्देश दिए गए, ताकि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुसार निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निगम को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में निगम की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित एवं दक्ष बनाने के लिए कुछ इकाइयों को आपस में मर्ज (विलय) करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इस विषय पर एक निश्चित समय-सीमा (टाइमलाइन) तय कर आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने की बात कही गई, ताकि निगम की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सके।
बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की गई तथा विभिन्न एजेंडों एवं बैठक के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन के विकास, प्रशासनिक सुधार, परियोजनाओं की प्रगति तथा कार्यकुशलता बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। 

इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी सिडको ने उपलब्धि के रूप में 1544 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बोर्ड द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यूपी सिडको को 1650 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि यूपी सिडको के मुख्य अभियंता द्वारा उत्तर प्रदेश में निगम के माध्यम से निर्माणाधीन भवनों का समय-समय पर लगातार निरीक्षण किया जाता है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट भी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत की गई, जिस पर सदस्यों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रबंध निदेशक संजीव सिंह, कंपनी सचिव प्रज्ञा सिंह, राजीव श्रीवास्तव (निदेशक, सामान्य प्रबंधन, सार्वजनिक उद्यम विभाग), प्रवीण मिश्रा (विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग), अजय कुमार तिवारी (संयुक्त सचिव, वित्त विभाग), जया सिंह (अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग) तथा निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों के अतिरिक्त के.जी. दुबे, रत्नेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित सदस्य समय पर उपस्थित रहे।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।