रोजगार मेले में 136 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 16:08
90 Views
रोजगार मेले में 136 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

मऊ। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा राजकीय आई.टी.आई. परिसर सहादतपुरा में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में बाम्बे इन्टग्रेटेड सिक्योरिटी इण्डिया लि०, क्वेश कार्प लि० (टाटा गुजरात) द्वारा प्रतिभाग कर 136 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में कार्यालय के जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई.टी.आई. सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow