हरदोई: गर्भपात के बाद महिला की मौत के मामले में 5वें आरोपी को पकड़ा।

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 21:41
134 Views
हरदोई: गर्भपात के बाद महिला की मौत के मामले में 5वें आरोपी को पकड़ा।

सांडी-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में लगभग एक माह पूर्व एक महिला का निजी अस्पताल में गर्भपात कराने के बाद महिला की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते 23 जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी बहन के साथ विजय सिंह पुत्र शिवकुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच वह गर्भवती हो गयी। विजय सिंह ने बलराम, अमित, तारबाबू के साथ मिलकर निजी अस्पताल में उस महिला का गर्भपात करा दिया। जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें - यूपी: शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार के प्रयासों से प्रभावित हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

इस मामले में पुलिस ने अमित, बलराम, तारबाबू व विजय निवासीगण गांव सुंगवा थाना सांडी को पूर्व में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अग्रिम कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आये विशाल मिश्रा पुत्र प्रमोद निवासी न्यू सिविल लाइन कॉलोनी हरदोई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement