हरदोई: चोरी की घटना में शामिल 3 जेबकतरों को पुलिस ने पकड़ा

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 21:59
107 Views
हरदोई: चोरी की घटना में शामिल 3 जेबकतरों को पुलिस ने पकड़ा

हरदोई।
कोतवाली शहर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 26 जुलाई और 24 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर पैसे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों गोविंद पुत्र मंगली, मोहित उर्फ लुक्का पुत्र विपिन व विशाल पुत्र रामू निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात हरदोई को पुलिस ने 40,000 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल उक्त आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow