हरदोई: लड़की को भगा ले जाने में 1 गिरफ्तार

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 00:04
103 Views
हरदोई: लड़की को भगा ले जाने में 1 गिरफ्तार

मल्लावां-हरदोई।
पुलिस ने बीते 24 जुलाई को एक महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए खुर्शीद आलम उर्फ आसी पुत्र लियाकत अली निवासी गांव असही थाना कासिमपुर हरदोई को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि आफताब व शाकिब निवासीगण जमुनिया बाग थाना कासिमपुर हरदोई उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आये उक्त खुर्शीद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow