हरदोई: मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार
बेनीगंज-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 12 अगस्त को सुधा पत्नी सूरज निवासिनी गांव ढखियाखुर्द थाना बेनीगंज हरदोई ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उसी के गांव के अम्बिका पुत्र नोखे व उसके घर वालों ने सुधा के साथ मारपीट की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अम्बिका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?











