हरदोई: गहने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Aug 25, 2024 - 23:56
 0  91
हरदोई: गहने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

टड़ियावां-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने एक घर से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 22 अगस्त की रात टड़ियावां थाना इलाके के गांव चंपतपुरवा थोक खाला में एक मकान से चोरों ने कुछ गहने चोरी कर लिए। इस घटना को लेकर रामवती पत्नी रामनरेश ने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें - हरदोई: जिले के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, एसपी द्वारा शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ओर एक और कदम

जिसमें मेवालाल पुत्र रामपाल निवासी मिहीपुरवा थाना टड़ियावां, सुशील पुत्र सीताराम व वीरेंद्र पुत्र नन्हे निवासीगण गांव चंपतपुरवा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 2 गले के हार, 1 मांग वेदी, 1 जोड़ी कान के झाले, 1 नथुनी, 1 कमर बिछुआ, 2 गले की चैन, 5 जोड़ी पैर के बिछुआ, 1 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी कान की बाली, 2 हाथ फूल व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow