हरदोई: धारदार हथियार से हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हैं 29 मुकदमे

Aug 26, 2024 - 00:01
 0  82
हरदोई: धारदार हथियार से हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा, दर्ज हैं 29 मुकदमे

सवायजपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार राविन्द्र पुत्र पूरन निवासी उधरनापुर मजरा थाना सवायजपुर हरदोई ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महावीर पुत्र पूरन व उसकी पत्नी राजरानी ने राविन्द्र के साथ धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त महावीर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली कि उक्त महावीर सवायजपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध लगभग 29 मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow