Hardoi News: विद्यालय में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 95 बालिकाएं मिली पात्र- जिला बाल संरक्षण अधिकारी
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बालिका इण्टर कालेज में जाकर विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
हरदोई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी पिंकी सिंह, द्वारा श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज, हरदोई में जाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रवर्तकता (स्पान्सरशिप) योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी गयी।
विद्यालय में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 95 बालिकाएं पात्र पायी गयी। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता शुक्ला तथा अन्य अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित रही।
इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: बिलग्राम तहसील के अंदर घूरा देखकर भड़के डीएम, जताई कड़ी नाराजगी।
What's Your Reaction?











