Hardoi News: पानी की टंकी पर चढ़े 4 किसान आत्महत्या करने की दे रहे धमकी, मांगों को लेकर प्रदर्शन, पुलिस समझाने में जुटी। 

जिम्मेदार अधिकारी ने जब उनकी सुध नहीं ली तो मजबूरन किसान जल निगम की टंकी पर चढ़ गए...

Sep 10, 2024 - 19:36
106 Views
Hardoi News: पानी की टंकी पर चढ़े 4 किसान आत्महत्या करने की दे रहे धमकी, मांगों को लेकर प्रदर्शन, पुलिस समझाने में जुटी। 

रिपोर्ट- शिवम मिश्रा

हरदोई। किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या करने की धमकी देने लगे, दर असल किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने जब उनकी सुध नहीं ली तो मजबूरन किसान जल निगम की टंकी पर चढ़ गए और वहां से कूदने की धमकी देने लगे। हालांकि मौके पर पुलिस तत्काल पहुंची, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फिर भी नहीं पहुंचे। 

कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरौईया में आज किसान ठाकुर सत्येंद्र सिंह की अगुआई में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस धरना प्रदर्शन के दौरान तमाम किसान मौजूद थे। सुबह से शुरू हुए इस धरना प्रदर्शन में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद दोपहर तकरीबन 2:00 बजे किसान ठाकुर सत्येंद्र सिंह ग्राम पंचायत में बनी सरकारी जल निगम पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कहने लगे। 

इसे भी पढ़ें: Hardoi News: व्यवस्थित आवास पत्रावली न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, बीडीओ व पटल सहायक को लगाई कड़ी फटकार।

सत्यम सिंह के साथ तीन अन्य किस भी पानी की टंकी पर चढ़ गए और उन्होंने अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान न कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वह टंकी पर चढ़े लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि अभी तक तहसीलदार या एसडीएम कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। टंकी पर चढ़े किसानों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी यहां पर आएं और उनकी समस्याओं का निदान करें। नहीं तो वह टंकी से कूद कर अपनी जान दे देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow