Hardoi News: दुर्घटना के सम्बन्ध मे साक्ष्य या बयान 31 सितम्बर तक दर्ज करायें:-उप जिला मजिस्ट्रेट 

एक मोटर साईकिल के चालक द्वारा अचानक सामने एक नील गाय आ जाने के कारण उसको बचाने...

Sep 10, 2024 - 19:56
38 Views
Hardoi News: दुर्घटना के सम्बन्ध मे साक्ष्य या बयान 31 सितम्बर तक दर्ज करायें:-उप जिला मजिस्ट्रेट 

हरदोई। उप जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार मिश्रा ने बताया है कि हरदोई डिपो हरदोई क्षेत्र की बस संख्या यू०पी० 30 टी 2595 हरदोई से समय 19.00 बजे का ट्रिप लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी, जिसके चालक रामकरन पाल पुत्र सूरज पाल (संविदा) एवं परिचालक ओम प्रकाश पुत्र वीरेन्द्र यादव, (संविदा) थे। 

समय लगभग 20.00 बजे जब उक्त वाहन बावन नहर पुल के पास थाना लोनार जनपद हरदोई के पास पहुँच रहा था, तो सामने से आ रही एक मोटर साईकिल के चालक द्वारा अचानक सामने एक नील गाय आ जाने के कारण उसको बचाने में अनियन्त्रित होकर निगम बस के दाहिनें हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके फलस्वरूप मोटर साईकिल सवार अपनी साइड में गिर कर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल जनपद हरदोई में मृत्यु हो गयी।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: पानी की टंकी पर चढ़े 4 किसान आत्महत्या करने की दे रहे धमकी, मांगों को लेकर प्रदर्शन, पुलिस समझाने में जुटी।

उक्त दुर्घटना की मोटर काराधान अधिनियम के अन्तर्गत मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु अद्योहस्ताक्षरी को नामित किया गया है। अतः उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, तो वह 31 सितम्बर 2024 तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर अपना बयान/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow