छत्तीसगढ़ आईएनए न्यूज़: छात्र छात्राओं द्वारा एक सितंबर को होगा मिलन समारोह कार्यक्रम। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 19:46
105 Views
छत्तीसगढ़ आईएनए न्यूज़: छात्र छात्राओं द्वारा एक सितंबर को होगा मिलन समारोह कार्यक्रम। 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ रायपुर। कालीबाड़ी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की पूर्व छात्राओं द्वारा छात्र मिलन समारोह (एलुमनी मीट 2024 ) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डीडी नगर स्थित शहनाई गार्डन में 1 सितंबर रविवार को दोपहर 2 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे शहरों से भी पूर्व छात्राएं आ रही है।  इस शाला का यह पहला एलुमनी मीट है, जिसमें रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश आईएनए न्यूज़: भांडेर के एसडीएम ने महिला पत्रकार के साथ की छेड़छाड़, शर्मासार घटना में अब तक नहीं हुई कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow